फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हुई थी लड़कियों के लुंगी पहनने वाली तस्वीर, हकीकत ये रही सामने

Tue, 07 Jun 2016 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Social media
विज्ञापन
लुंगी पहने लड़कियों के ग्रुप की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में तकरीबन 8 से 10 लड़कियां लुंगी पहने नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करने वाले लिख रहे हैं कि इन लड़कियों ने केरल के स्कूलों में जींस पहनने पर पाबंदी लगाने के बाद से लुंगी को प्रोटेस्ट के तौर पर पहना है।
विज्ञापन


लेकिन इस फोटो की सच्चाई क्या है यह अभी तक साफ नहीं हुई है। बताया जाता रहा है कि यह फोटो केरल के कॉलेज का नहीं है, बल्कि इसके पहले भी 2015 में ये फोटो वायरल हुई थी। जिसमें इन लड़कियों को साउथ इंडियन एक्टर महेश बाबू का फैन बताया गया था।

2015 में तेलुगु वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबरों के मुताबिक, यूएसए में कुछ लड़कियों ने महेश बाबू की फिल्म 'श्रीमानठुडू' के क्रेज में लुंगी पहनी थी। फोटो को अब 1000 से ज्यादा लोगों द्वारा शेयर किया जा चुका है। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी समेत कई सेलेब्स ने इसे फेमिनिज्म बताकर शेयर किया, जिसके बाद ये फोटो ट्रेंड में आ गई।
विज्ञापन



टीवी एंकर अर्चना विजयन ने ट्वीट इस फोटो को ट्वीट कर लिखा है, 'केरला के कॉलेजों में हाल ही में जींस को बैन कर दिया गया, जिसके जिसके बाद इन लड़कियों ने लुंगी पहनी है'। वहीं टाइम्स इंडिया फैशन ने भी ट्वीट कर लिखा, 'कितना अच्छा है, केरला में जींस बैन के बाद लड़कियों ने मुन्डा/लुंगी पहनी है'
  After they banned girls from wearing jeans to college #Kerala #feminism #mondaymorning (Taken fr Ram Iyer on #fb) pic.twitter.com/9YNcGzNZOA — Sapna Moti Bhavnani (@sapnabhavnani) June 6, 2016

  A college in Kerala recently banned jeans so these girls lungi-ed it up! Well done ! 🙌🏼👊🏼 pic.twitter.com/sBGuzejLqL — Archana Vijaya (@archanavijaya) June 6, 2016

  How cool it it? Girls in Kerala wears mundu/lungi after jeans were banned in Kerala pic.twitter.com/PvwtujYRWg — TOI Fashion (@TOIfashion) June 6, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें