फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पहुंचे अमेरिका, लगे भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे

Tue, 07 Jun 2016 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
अपनी पांच देशों के यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार देर रात 12.20 पर अमेरिका पहुंचे। 2 साल में पीएम मोदी अपनी चौथी अमेरिकी यात्रा पर हैं। पीएम मोदी अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा के निजी निमंत्रण पर गए है। पीएम यहां वाशिंगटन स्थित ज्वाइंट एयरबेस एंड्रूज पहुंचे। जहां उनके पहुंचने से पहले मौजूद भारतीयों ने उनका स्वागत मोदी-मोदी और भारत माता की जय से किया।
विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों से मिले और सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
  #WATCH PM Narendra Modi arrives in Washington D.C. Meets his supporters amassed at Joint Base Andrews #ModiInUShttps://t.co/KwctzWabWF — ANI (@ANI_news) June 6, 2016



( फोटो- पीटीआई )

इस दौरान पीएम मोदी अर्लिंग्टन समाधि स्थल भी गए और वहां युद्ध वीरों और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पीएम यहां बने स्पेस शटल कोलंबिया ममोरियल भी गए और शहीद अंतरिक्ष यात्रियों को भी नमन किया। यहां वो कल्पना चावला के परिवार और सुनीता विलियम्स से भी मिले।
विज्ञापन

  Tomb of Unknown Soldier is dedicated to American soldiers who died without their remains being identified #ModiInUS pic.twitter.com/okSudKNlG0 — ANI (@ANI_news) June 6, 2016




( सुनीता विलियम्स से मिलते पीएम मोदी )

इसके बाद पीएम ब्लेयर हाउस गए जहां सांस्कृतिक संपदा को स्वदेश भेजे जाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पीएम ने कहा कि वे अमेरिकी सरकार और राष्ट्रपति के शुक्रगुजार हैं कि हमारी संस्कृति के एक हिस्से को हमें लौटाया जा रहा है। ये विरासत हमें भविष्य के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि हम जब इन कलाकृतियों के देखते हैं तो यह महसूस करते हैं कि हमारे पूर्वजों को विज्ञान और कला में महारत हासिल थी। पीएम ने कहा कि बीते 2 सालों में कई देशों ने चुराई हुई सांस्कृतिक वस्तुओं हमें वापस किया है।
  PM Narendra Modi at Blair House for ceremony of Repatriation of Cultural Property #ModiInUS pic.twitter.com/iTmryIfn4H — ANI (@ANI_news) June 6, 2016


बता दें कि इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा चुराई गई सांस्कृतिक वस्तुओं को भारत को सौंपा जा रहा है। पीएम ने कहा कि भारत में हम पुरातात्विक खुदाई करते हैं, तब हमें यह कलाकृतियां मिलती हैं। सरकार इन खजानों की तस्करी को रोकने के लिए कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार और कानून दोनों मिलकर सांस्कृतिक कलाकृतियों की तस्करी को रोकने के लिए सतर्क रहेंगी और इन्हें सुरक्षित करने का काम करेंगी।


( विदेश मंत्रालय से साभार)

पीएम मोदी ने कहा कि ये मूर्तियों इस बात को बताने का माध्यम हैं कि एक बड़ा समय बीत गया है। उन्होंने कहा कि अगर आप में से कोई भी कोणार्क मंदिर जाएगा तो चौंक जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोणार्क के सूर्य मंदिर में 2000 साल पहले उस समय के कलाकारों ने आज की आधुनिक फैशनेबल लड़की जो स्कर्ट पहनी है और हाथ में पर्स रखती है, उनकी मूर्तियां भी बनाई हुई हैं। मतलब उस समय भी ये चीजें मौजूद होंगी। पीएम ने कहा कि मेडिकल साइंस का इतिहास बहुत पुराना नहीं है लेकिन मुझे याद है कि मैंने 700 साल पुरानी स्लाइड देखी है जिसमें एक महिला को गर्भ में भ्रूण के साथ दिखाया गया है।
विज्ञापन



इसके बाद पीएम मोदी ने ब्लेयर हाउस में थिंक टैंक्स के साथ बातचीत की।
  PM Narendra #ModiInUS, interacts with think-tanks at the Blair House, Washington, D.C. pic.twitter.com/rB2kuDibHM — ANI (@ANI_news) June 6, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें