फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 'क्या गारंटी है कि कांग्रेस नेता मुझसे पहले जेल नहीं जाएंगे?' सीएम हिमंत सरमा का राहुल गांधी को जवाब

Thu, 17 Jul 2025 08:12 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम दौरे पर राहुल गांधी ने कहा था कि लिखकर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजा जाएगा। वे खुद को राजा समझते हैं। राहुल गांधी के बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने पलटवार किया। 
विज्ञापन
राहुल गांधी और हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा के बीच वार पलटवार तेज हो गया है। राहुल गांधी के बयान पर सीएम सरमा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इसकी क्या गारंटी है कि मुझे जेल में डाले जाने से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता सलाखों के पीछे नहीं होंगे? इससे पहले राहुल गांधी ने असम दौरे पर कहा था कि हिमंत बिस्वा सरमा को भ्रष्टाचार के लिए जनता जेल में डाल देगी।
विज्ञापन


असम दौरे पर राहुल गांधी ने कहा था कि लिखकर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजा जाएगा। सरमा खुद को ‘राजा’ समझते हैं, लेकिन असम की जनता उन्हें भ्रष्टाचार के लिए जेल भेजेगी। राहुल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार को घोटालों का जवाब देना होगा। इस पर सीएम सरमा ने कहा कि किसी राज्य में आकर यह कहना कि वह किसे जेल भेजेंगे या नहीं, एक राष्ट्रीय नेता के लिए अनुचित है। इससे साबित होता है कि मैं उनके लिए कितना महत्वपूर्ण हूं?

ये भी पढ़ें: शिवाजी से लेकर बाबर-अकबर और औरंगजेब तक, 8वीं की इतिहास की किताब में क्या-क्या बदला, जानें
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को एक्स पर सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने लिखा था कि हिमंत बिस्वा सरमा को निश्चित रूप से जेल भेजा जाएगा, ये शब्द लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस राजनीतिक मामलों की समिति के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान कहे थे। मगर कांग्रेस नेता यह भूल गए कि खुद भी कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर उपराज्यपाल पर बरसे ओवैसी, कहा- जिम्मेदारी ली है तो इस्तीफा दें

खरगे के दावे पर भी किया पलटवार
सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के राज्य सरकार ने कोई नौकरी नहीं दी वाले दावे पर पलटवार किया। सरमा ने कहा कि मैंने नौकरियां दी हैं या नहीं असम के लोग यह जानते हैं। हम असम के लोगों के लिए काम कर रहे हैं और जनता यह जानती है। भाषण देने से कुछ नहीं बदलेगा। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि वे अपने चार साल के कार्यकाल में एक लाख सरकारी नौकरियां दे चुके हैं। कार्यकाल समाप्त होने से पहले और अधिक नौकरियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें