कोरोना वायरस के लक्षणों को लेकर हाल ही में कई मिथ्य सामने आए हैं। सबसे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के मुख्य खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत बताया था लेकिन कोरोना के कई मरीज ऐसे भी पाए गए जिनमें ये लक्षण नहीं थे। कोरोना के लक्षण हर किसी पर अलग दिखाई दे सकते हैं, कोरोना कोई फ्लू या सामान्य जुकाम नहीं है।
कुछ लोगों में कोरोना के बहुत अलग लक्षण देखने को मिले, जैसे गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत, डायरिया, सूंघने की क्षमता कम होना या याददाश्त चली जाना। आखिर कोरोना से संक्रमित मरीज को कैसा महसूस होता है, इसके लिए कोरोना से ठीक हुए मरीजों की कहानी को पढ़ा जा सकता है। ये कहानियां आपको कोरोना से डराने के लिए नहीं है लेकिन इन्हें पढ़कर कोरोना की गंभीरता को समझा जा सकता है...