चीन से फैला कोरोना अमेरिका समेत कई देशों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। कोरोना से दुनिया में 18 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना को महामारी घोषित करने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि कोरोना से संक्रमित केवल 80 फीसदी मरीज ही सामान्य इलाज से ठीक हो जाते हैं।
छह में से एक मरीज ऐसा है जिसमें सांस लेने जैसी दिक्कत होती है और वह ज्यादा बीमार पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद भी कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा थम नहीं रहा है। पहले कोरोना के खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण बताए थे लेकिन धीरे धीरे कोरोना से संक्रमित मरीजों में दिमाग संबंधी बीमारी के लक्षण देखने को मिले, जैसे स्वाद और सूंघने की क्षमता को खो देना। क्या कोरोना से मरीज के फेफड़े पर कोई असर पड़ता है, आइए समझते हैं...