फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ममता का केंद्र से सवाल: चक्रवाती तूफानों के दौरान आपने हमें कितना फंड भेजा?

Sat, 02 Oct 2021 08:17 PM IST
Amit Mandal एएनआई, कोलकाता

सार

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह मुश्किल वक्त में राज्य के लिए फंड नहीं भेजता है।  
 
विज्ञापन
दमदम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज फिर केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि वैसे तो गृह मंत्रालय कई भाजपा नेताओं की सुरक्षा के लिए हजारों की संख्या में जवानों को भेजता है, लेकिन मुश्किल वक्त में राज्य के लिए राहत राशि नहीं भेजता।  

विज्ञापन


अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम ममता ने केंद्र को निशाने पर लेते हुए पूछा कि आपने अम्फान, फानी, बुलबुल और यास तूफान के दौरान हमारे लिए कितना फंड भेजा। मैं पीएम से कहना चाहती हूं कि वह इस मामले को देखें। 
 

इसके साथ ही ममता ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमें दुर्गा पूजा कमेटी के लिए फंड आवंटित करने की अनुमति दे दी है। लक्ष्मी भंडार योजना के तहत चुनाव वाले सभी जिलों के लिए राशि दी जाएगी। चुनाव के बाद यहां फंड भेजा जाएगा।  
विज्ञापन


साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह आदर्श रूप से चाहती हैं कि चुनाव आयोग 10 अक्टूबर से 10 दिनों के लिए उपचुनाव अभियान को रोक दे, क्योंकि उस अवधि के दौरान लोग सबसे बड़े वार्षिक उत्सव को उत्साह के साथ मनाने में व्यस्त होंगे।

चार विधानसभा क्षेत्रों-खरदाहा, शांतिपुर, दिनहाटा और गोसाबा के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होने हैं। ममता बनर्जी ने नबन्ना में संवाददाताओं से कहा कि मैं चाहती हूं कि चुनाव आयोग दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा के दौरान सभी उपचुनाव अभियानों को रोक दे। लोग उत्सव के मूड में होंगे। उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। अभियान 21 अक्टूबर से एक सप्ताह के लिए शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें