कोरोना महामारी की वजह से मार्च में पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति थी, जिसके परिणामस्वरुप ट्रेनों के संचालन को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। हालांकि मई से धीरे-धीरे लॉकडाउन में रियायतें मिलने लगी और अब देश में अनलॉक के तहत कई व्यवस्थाएं खुल चुकी हैं।
भारतीय रेलवे ने पहले श्रमिकों और प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन के संचालन की शुरुआत की लेकिन धीरे-धीरे मालगाड़ी और दूसरी ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया। अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए पश्चिमी रेलवे ने नौ नवंबर 2020 यानि सोमवार से पांच और ट्रेनों के संचालन को प्रभावी बनाया है।
ये एक मार्ग विशेष ट्रेनों होंगी, इसमें सूरत-दरभंगा, सूरत-सहरसा, इंदौर-खगरिया और इंदौर मुजफ्फरपुर शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें आरक्षित ट्रेन के रूप में चलेंगी। इन विशेष ट्रेनों का किराया भी विशेष होगा। आइए इन पांचों ट्रेन के प्रस्थान और आगमन को ज्यादा डिटेल में जानते हैं...
इंदौर-मुजफ्फरपुर (09311)
- प्रस्थान - इंदौर, 7.30 बजे (सोमवार)
- आगमन - मुजफ्फरपुर, 10.15 बजे (मंगलवार)
- सेवा का दिन - नौ नवंबर, 2020 (एकल यात्रा)
- संयोजन - एसी थ्री टीयर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच
- कहां-कहां रुकेगी - उज्जैन, बीना, कटनी मुरवारा, मनिकपुर, प्रयागराज छियोकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और पाटलिपुत्र स्टेशन।
इंदौर-मुजफ्फरपुर (09315)
- प्रस्थान - इंदौर, 7.30 बजे (मंगलवार)
- आगमन - मुजफ्फरपुर, 10.15 बजे (बुधवार)
- सेवा का दिन - दस नवंबर, 2020 (एकल यात्रा)
- संयोजन - एसी थ्री टीयर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच
- कहां-कहां रुकेगी - उज्जैन, बीना, कटनी मुरवारा, मनिकपुर, प्रयागराज छियोकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और पाटलिपुत्र स्टेशन।
सूरत-दरभंगा (09583)
- प्रस्थान - सूरत, 23.50 बजे (गुरुवार)
- आगमन - दरभंगा, 12.15 बजे (शनिवार)
- सेवा का दिन - 12 नवंबर, 2020 (एकल यात्रा)
- संयोजन - एसी थ्री टीयर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच
- कहां-कहां रुकेगी - नंदुरबार, अमलनेर, भुसावल जंक्शन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, इटरासी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज रामबाण, ज्ञानपुर रोड, मंडुआडीह, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर।
सूरत-सहरसा (09581)
- प्रस्थान - सूरत, 17.30 बजे (गुरुवार)
- आगमन - दरभंगा, 3.55 बजे (शनिवार)
- सेवा का दिन - 12 नवंबर, 2020 (एकल यात्रा)
- संयोजन - एसी थ्री टीयर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच
- कहां-कहां रुकेगी - नंदुरबार, भुसावल जंक्शन, इटरासी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छियोकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, पटना, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय और खगरिया स्टेशन।
इंदौर-खगरिया (09317)
- प्रस्थान - इंदौर, 18.00 बजे (शुक्रवार)
- आगमन - खगरिया, 1.30 बजे (रविवार)
- सेवा का दिन - 13 नवंबर, 2020 (एकल यात्रा)
- संयोजन - एसी थ्री टीयर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच
- कहां-कहां रुकेगी - उज्जैन, बीना, कटनी मुरवारा, मनिकपुर, प्रयागराज छियोकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र और बरौनी स्टेशन।