फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सेवानिवृत हुए एयर मार्शल सी. हरिकुमार, 39 सालों तक दी सेवा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 01 Mar 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल सी. हरिकुमार - फोटो : ANI

पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल सी. हरिकुमार गुरुवार को सेवानिवृत हो गए हैं। उन्होंने 39 सालों से अधिक समय तक अपनी सेवा दी है। उनकी जगह एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार लेंगे।


 

हरिकुमार केरल से हैं। 26 फरवरी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान की धरती पर आतंकी ठिकाने खत्म करने की योजना में हरिकुमार की भूमिका महत्वपूर्ण थी। पश्चिमी वायु कमान वायुसेना की सबसे बड़ी क्षेत्रीय कमान है। जिसका मुख्यालय दिल्ली में है।


इस कमान की जिम्मेदारी पाकिस्तान से लगे पश्चिमी बॉर्डर पर सुरक्षा की है। हरिकुमार को परम वशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, वायु सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। 


14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी थी। हरिकुमार के अधीन कमान ने स्ट्राइक की योजना बनाई। चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के साथ विचार विमर्श करने के बाद हमला करने के लिए लेजर गाइड मिसाइल का चयन किया गया। वहीं पूर्वी कमांड को एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार ने हेड किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next