फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पंचायत की बैठक में महिला को नग्न कर पीटा, फिर गांव में घुमाया, वीडियो किया सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 15 Jun 2021 10:33 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

 बंगाल की अलीपुरद्वारमें एक महिला का विवाहेतर संबंध था, जिससे नाराज स्थानीय लोगों ने पंचायत की बैठक में महिला को नग्न कर पीटा और फिर गांव में घुमाया। क्रूरता की हद तब हो गई, जब गांव के लोगों ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
पंचायत की बैठक में महिला को नग्न कर पीटा : छह आरोपी गिरफ्तार - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। बंगाल की अलीपुरद्वार में एक महिला का विवाहेतर संबंध था, जिससे नाराज स्थानीय लोगों ने पंचायत की बैठक में महिला को नग्न कर पीटा और फिर गांव में घुमाया। क्रूरता की हद तब हो गई, जब गांव के लोगों ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की। अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव की सालिसी सभा (पंचायत की बैठक में) विवाहेतर संबंध के आरोप में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया। फिर गांव का चक्कर लगवाया गया। इस दौरान उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह शर्मनाक घटना गुरुवार की है, लेकिन इसका खुलासा रविवार रात को हुआ। 

क्या है मामला?
यह शर्मनाक घटना अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम प्रखंड के आदिवासियों के सुदूर गांव में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिला का विवाहेतर संबंध था और वह दूसरे पुरुष के साथ छह माह पहले गांव से चली गई थी, लेकिन उक्त पुरुष से संबंध खराब होने के बाद वह अपने पति के पास वापस लौट आई थी। इस पर गांवों के बुजुर्गों ने नाराजगी जताई। गांव के बुजुर्गों के कहने पर महिला और उसके पति को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसके बाद बुजुर्गों ने आदिवासी दंपत्ति को गुरुवार दोपहर को सालिसी सभा में उपस्थित होने का निर्देश दिया। इस मामले में महिला के पति को समाज से बाहर रहने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

 
पीड़ित महिला का आरोप है कि सालिसी बैठक के दौरान महिलाको पीटा गया। फिर बैठक में मौजूद गांव के युवकों ने एक-एक कर पीड़ित महिला के सारे कपड़े फाड़ दिए। महिला को नग्न अवस्था में गांव में घुमाया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और रविवार दोपहर तक उस शर्मनाक घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने वीडियो देखने के बाद आठ लोगों पर मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


एसपी भोलानाथ पांडेय ने कहा कि पीड़ित महिला की शिकायत पर सोमवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें