फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: उत्तर 24 परगना में VVPAT पर्चियां मिलने से हड़कंप, नौपाड़ा सीट पर गहराया विवाद; DEO ने दी सफाई

Sun, 03 May 2026 10:49 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर 24 परगना

सार

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले उत्तर 24 परगना में VVPAT की पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया है। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के त्रिणांकुर भट्टाचार्य, भाजपा के अर्जुन सिंह और सीपीआई(एम) की उम्मीदवार गार्गी चटर्जी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, VVPAT की पर्चियां मिलने से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर 24 परगना में कूड़े में मिलीं VVPAT की पर्चियां - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में विधानसभा चुनाव 2026 के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है। नौपाड़ा विधानसभा सीट से जुड़ा यह मामला मतदान के बाद और मतगणना से ठीक एक दिन पहले सामने आया, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। माध्यमग्राम विधानसभा के अंतर्गत इच्छापुर निलगंज पंचायत के सुभाषनगर इलाके में बूथ नंबर 29 के वीवीपैट की पर्चियां कथित तौर पर फेंकी हुई मिलीं। ये पर्चियां अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों से जुड़ी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन

 
सीपीआईएम उम्मीदवार मौके पर पहुंची
इस घटना की जानकारी मिलते ही सीपीआई(एम) की उम्मीदवार गार्गी चटर्जी मौके पर पहुंचीं। पुलिस भी वहां जांच के लिए पहुंची। इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के त्रिणांकुर भट्टाचार्य और भाजपा के अर्जुन सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। गार्गी चटर्जी ने इस घटना को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन आयोग नहीं बल्कि 'निर्यातन (दमनकारी) आयोग' बन गया है। उनके मुताबिक, मौके पर मिली पर्चियों में सबसे ज्यादा उनके नाम की पर्चियां हैं, कुछ भाजपा की हैं और 2-3 पर्चियां टीएमसी उम्मीदवार की भी हैं।
 
'हमारी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा चुनाव आयोग'
उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इन पर्चियों को देखा और तुरंत उन्हें सूचना दी। इसके बाद उन्होंने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) को फोन किया, लेकिन उनका आरोप है कि आयोग उनकी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है। गार्गी चटर्जी ने साफ कहा कि जब तक ईवीएम मशीनों की पूरी जांच नहीं होती, तब तक मतगणना शुरू नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब राज्य में चुनाव के नतीजों को लेकर पहले से ही राजनीतिक माहौल गर्म है। अब इस मामले ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


वीवीपैट की पर्ची मिलने पर भाजपा नेता की प्रतिक्रिया 
नौपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से वीवीपैट की पर्ची सड़क पर मिलने की खबरों पर भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, 'स्ट्रांग रूम में बहुत कड़ी सुरक्षा है। आज जो घटना घटी, नौपाड़ा से वीवीपीएटी पर्ची मध्यग्राम में मिलीं, वे वहां कैसे पहुंचीं? हमें सूचना मिली थी कि बीडीओ और पुलिस उन्हें ले जा रहे थे, और हमारे कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका, जिसके बाद स्थिति सामने आई।'
 

मॉक पोलिंग की हैं वीवीपैट की पर्चियां- डीईओ
अब इस मामले में उत्तर 24 परगना के जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि, 'जांच करने पर पता चला है कि दिखाए गए वीवीपैट की पर्चियां मतदान से पहले किए गए मॉक पोल से संबंधित हैं और मतदान के दिन हुए वास्तविक मतदान से इनका कोई संबंध नहीं है। विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी गई है।'
विज्ञापन




अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें