फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Train Accident Live: बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में खराबी थी, जायजा लेने के बाद बोले रेल मंत्री, मृतक संख्या नौ हुई

Fri, 14 Jan 2022 10:13 AM IST
सुरेंद्र जोशी जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी

सार

West Bengal Jalpaiguri Train Accident: बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के बारह डिब्बे गुरुवार को जलपाईगुड़ी जिले के डोमोहानी के पास पटरी से उतर गए थे और उनमें से कुछ पलट गए थे।
विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnaw reaches the train accident site near Domohani, Jalpaiguri - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में गुरुवार को हुई बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। मृतकों में से तीन की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज सुबह घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि ट्रेन के इंजन के कुछ उपकरणों में खराबी के चलते यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन


गुरुवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के दोमोहानी के पास बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे और कुछ क्षतिग्रस्त हो गए थे। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए थे।  

घटना स्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हादसे का वास्तविक कारण तो इंजन के उपकरणों की पड़ताल के बाद ही पता चलेगा, लेकिन आरंभिक रूप से दुर्घटना इंजन की खराबी से होने का पता चला है। उन्होंने यह भी कहा कि स्पीड की पाबंदी या ट्रैक की खराबी हादसे की वजह नहीं है। इंजन की खराबी ही मुख्य वजह होगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के पूर्व इंजन के उपकरणों पर निशान दर्ज हुए होंगे, उनकी जांच के बाद हादसे की असल वजह पता चलेगी।  रेल मंत्री ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात भी की। 
विज्ञापन


मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख
रेलवे ने मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुये, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख और घायलों को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। 

इससे पूर्व रेल मंत्री वैष्णव ने कहा था,  'हादसे की जांच शुरू हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और मैं उनके सतत संपर्क में हूं। मैं घायलों की जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'  पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के बारह डिब्बे गुरुवार को जलपाईगुड़ी जिले के डोमोहानी के पास पटरी से उतर गए थे और उनमें से कुछ पलट गए थे।

एनएफआर की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गुनीत कौर ने बताया कि हादसे में 36 लोग घायल हुए हैं, 23 यात्रियों का जलपाईगुड़ी के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। छह को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और सात को मयनागुरी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनएफआर के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता मौके पर पहुंच गए हैं। वे ट्रेनों की आवाजाही को सामान्य करने के लिए पटरियों की मरम्मत के काम की निगरानी कर रहे हैं। दुर्घटना स्थल पर राहत व बचाव का काम पूरा हो गया है। 

घायलों को एक लाख रुपये तक की मदद देगी राजस्थान सरकार
इस बीच राजस्थान सरकार हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को एक लाख रुपये की सहायता देगी। राज्य सरकार के एक मंत्री ने इसकी जानकारी दी। राज्य सरकार के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी और आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मेनागुड़ी में दुर्घटना स्थल का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली तथा जलपाईगुड़ी एवं सिलीगुड़ी में भर्ती घायलों से भी मुलाकात की। इसके बाद भाटी ने दुर्घटना में गंभीर घायलों को एक लाख रुपये की राशि तथा सामान्य घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि राज्य सरकार की ओर से देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें