फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में फिर राजनीतिक हिंसा: उत्तर 24 परगना में TMC पंचायत प्रधान की हत्या; एक गिरफ्तार, तीन हिरासत में

Fri, 17 Nov 2023 06:18 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में राजनीतिक हिंसा की खबर है।  तृणमूल कांग्रेस के पंचायत प्रधान की हत्या मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और तीन अन्य को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में TMC पंचायत प्रधान की हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के ताजा मामले में शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत प्रधान की हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने गुरुवार शाम करीब सात बजे कामदेवपुर हाट में हमला किया। अमदंगा के टीएमसी पंचायत प्रधान रूपचंद मंडल को निशाना बनाकर बम उस समय फेंके गए, जब वह अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे।
विज्ञापन


मंडल को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बारासात के एक निजी अस्पताल में भेजा गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि नॉर्थ 24 परगना के पड़ोसी जिले दक्षिण 24 परगना में भी हिंसा हुई थी। दक्षिण 24 परगना के जॉयनगर में एक अन्य टीएमसी पंचायत सदस्य की हत्या के तीन दिन बाद रूपचंद मंडल की हत्या कर दी गई।

अधिकारी ने कहा, "कामदेवपुर हाट में हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम मृतक के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में है। तीन अन्य को हिरासत में लिया गया है।" मंडल की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और इलाके के टीएमसी समर्थकों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-34 को अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन


बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने क्षेत्र का दौरा किया और क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि यह "एक सुनियोजित हत्या लगती है। पुलिस को अपराधियों का पता लगाना चाहिए।"

भाजपा और वाम दलों पर आतंकित करने का आरोप
पिछले सप्ताह दक्षिण 24 परगना जिले के जॉयनगर इलाके में टीएमसी पंचायत नेता सैफुद्दीन लस्कर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। टीएमसी प्रवक्ता जॉयप्रकाश मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा और सीपीआई (एम) अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में आतंक का राज कायम कर रही हैं।

हत्या में सत्तारूढ़ तृणमूल का हाथ
जॉयप्रकाश मजूमदार ने कहा, "वे चुनाव से पहले टीएमसी की ताकत को कम करने के एकमात्र उद्देश्य से हमारे लोकप्रिय नेताओं को निशाना बना रहे हैं। विपक्ष का गेमप्लान सफल नहीं होगा।" दूसरी तरफ बीजेपी नेता दिलीप घोष ने दावा किया कि हत्या में सत्तारूढ़ टीएमसी के दो गुट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें