फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने 42 साल बाद की अपनी पत्नी से दूसरी शादी, जानिए पूरा मामला

Mon, 14 Feb 2022 12:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

शादी समारोह एक संस्था की पहल पर आयोजित किया गया था। इस समारोह के दौरान टीएमसी विधायक व वरिष्ठ नेता दूल्हे के वेश में दिखे, इसको देखकर लोगों को लगा कि वह दूसरी शादी करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
टीएमसी विधायक मदन मित्रा अपनी पत्नी के साथ - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के विधायक मदन मित्रा ने दूसरी शादी की है। हांलाकि उन्होंने दूसरी शादी 42 साल बाद अपनी ही पत्नी से की है। इस शादी की चर्चा पूरे बंगाल में है। शादी समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। शादी समारोह एक संस्था की पहल पर आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन


खबरों की मानें तो उनके आवास कालीघाट में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बैठक कर रह थीं और नेता मित्रा उस समय सामूहिक विवाह समारोह में अपनी शादी रचा रहे थे। इस समारोह के दौरान टीएमसी विधायक व वरिष्ठ नेता दूल्हे के वेश में दिखे, इसको देखकर लोगों को लगा कि वह दूसरी शादी करने जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने दोबार शादी अपनी ही पत्नी से की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया फोटो
सोशल मीडिया पर उनका दूल्हे का फोटो वायरल हो गया तो वह खुद मीडिया के सामने आए खुद कयासों का अंत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि दरअसल मैं मानसिक तौर पर काफी व्याकुल हूं। आगे वैलेंटाइन डे है। हर कोई कह रहा है ‘एक आदमी एक पद’। तो मैंने सोचा, ‘एक आदमी, एक पत्नी’। लेकिन अब मुझे लगता है कि दो हाथ, दो पैर की तरह दो पत्नियों के बिना काम नहीं चलेगा। इसलिए मैं दोबारा शादी कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें