एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीजीओ कॉम्प्लेक्स के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, इससे पहले भी रुजिरा से सीबीआई और ईडी पूछताछ कर चुकी है।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा कोयला घोटाला मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंच चुकी हैं। इस मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली से तीन अधिकारियों को बुलाया गया है, जो सॉल्ट लेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स दफ्तर में उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
रुजिरा को सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर यूएई जाने से रोका गया था, इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी साथ थे। जिसके बाद उन्हें आठ जून को ईडी के समझ पेश होने को कहा गया।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य में पंचायत चुनाव से पहले उनके प्रचार अभियान को रोकने के लिए उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीजीओ कॉम्प्लेक्स के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, इससे पहले भी रुजिरा से सीबीआई और ईडी पूछताछ कर चुकी है।
सीबीआई ईस्टर्न कोलफील्ड्स की खदानों से अवैध रूप से खनन किए गए करीबन हजार करोड़ रुपये के कोयले की घोटाले की जांच कर रही है। इस घोटाले में हवाला मार्ग के माध्यम से लेन-देन किया गया था, जिसकी जांच ईडी कर रही है।