फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: चंद्रनाथ की हत्या में यूपी-बिहार से तीन गिरफ्तार; डेढ़ महीने पहले रची गई साजिश, पुलिस रिमांड पर आरोपी

Tue, 12 May 2026 05:42 AM IST
Pavan अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के सहायक रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी यूपी के बलिया का और दो आरोपी बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल, तीनों आरोपी 13 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
शुभेंदु के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या में उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) को संदेह है कि हत्या की साजिश एक से डेढ़ महीने पहले रची गई। जांच एजेंसियां हत्याकांड के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बंगाल में नियुक्तियों पर बवाल: कांग्रेस ने लगाया आरोप, जयराम रमेश बोले- चुनाव आयोग और भाजपा में साठगांठ

यूपी और बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार
मामले में उत्तर प्रदेश के बलिया से राज सिंह और बिहार के बक्सर से मयंकराज मिश्रा और विक्की मौर्य को रविवार को पकड़ा गया। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों में से एक पेशेवर शूटर है। पुलिस तीनों को ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल लाई और सोमवार को उत्तर 24 परगना की बारासात कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 13 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एफआईआर में सबूत नष्ट करने की धारा भी जोड़ी  गई है।
विज्ञापन


रेकी के बाद वारदात को दिया गया अंजाम
अधिकारियों के मुताबिक, बेहद पेशेवर तरीके से रची साजिश के तहत हमलावरों ने वारदात से पहले चंद्रनाथ की रेकी की और अपनी पहचान छिपाने के लिए सावधानियां बरतीं। साजिश व हत्या में आठ लोग शामिल थे। छह मई की रात मध्यमग्राम के दोहरिया में चंद्रनाथ की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि तकनीकी निगरानी, डिजिटल ट्रैकिंग, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की मदद से जांच आगे बढ़ाई जा रही है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: चुनाव के बाद अन्नाद्रमुक में फूट, पलानीस्वामी और वेलुमणि को सदन में नेता बनाने पर विधायक दो-फाड़

टोल प्लाजा पर भुगतान से सुराग
इस हत्या में इस्तेमाल कार झारखंड से लाई गई थी। कार बाली टोल प्लाजा से गुजरी थी, जहां टोल ऑनलाइन यूपीआई के जरिये चुकाया गया था। इसी डिजिटल भुगतान से मिले मोबाइल नंबर और तकनीकी सुरागों से पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें