फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: जिनके पास पक्का घर, उन्हें नहीं मिलना चाहिए PMAY फंड; भाजपा के आरोप के बाद बोले टीएमसी सांसद

Tue, 10 Jan 2023 03:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी नेता की यह टिप्पणी भाजपा के उस आरोप के बाद आई है, जिसमें कहा गया है कि टीएमसी के नियंत्रण वाली ग्राम पंचायतों में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
दीपक अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता से अभिनेता बने तृणमूल कांग्रेस के सांसद दीपक अधिकारी उर्फ देव ने मंगलवार को कहा कि जिन लोगों के पास पक्का घर है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, क्या सही है और क्या गलत...इसके बीच में अंतर करने में वह बिल्कुल भी संकोच नहीं करेंगे। फिर भले ही उनकी पार्टी के लोगों ने गलत किया हो। 

विज्ञापन


टीएमसी नेता की यह टिप्पणी भाजपा के उस आरोप के बाद आई है, जिसमें कहा गया है कि टीएमसी के नियंत्रण वाली ग्राम पंचायतों में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में केंद्रीय टीमों में ने मालदा व पश्चिमी मेदिनीपुर जिलों का दौरा किया था, जिसके बाद यह हकीकत निकल कर सामने आई थी। 

जिनके सिर पर छत नहीं, उन्हें मिले लाभ 
टीएमसी नेता ने कहा, अगर हमारी पार्टी के किसी भी व्यक्ति द्वारा गलत किया या है तो इसे स्वीकार किया जाना चाहिए। गरीब व्यक्ति, जिनके सिर पर पक्की छत नहीं है, उन्हें सरकारी योजना का लाभ मिलना ही चाहिए। न कि उन लोगों को यह निधि मिलनी चाहिए, जो पहले से एक या दो मंजिला घरों में रहते हैं। इस दौरान उन्होंने पीएमएवाई फंड पाने वाले अपात्र लोगों के मामले हो सकते हैं, लेकिन टीएमसी का शीर्ष नेतृत्व इसको लेकर जीरा टालरेंस की नीति अपनाता है। 
विज्ञापन


मानदंडों के आधार पर मिलता है लाभ 
उधर, टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा, पीएमएवाई लाभार्थियों के लिए कुछ मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जिनका राज्य सरकार पालन करती है। उन्होंने कहा, अगर लाभार्थी या प्रशासन के स्तर पर कुछ विसंगतियां पाई जाती हैं, तो उन्हें दूर भी किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें