फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल : सुवेंदु अधिकारी की रैली में भिड़े भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता, दोनों ओर से चले पत्थर

Mon, 18 Jan 2021 05:01 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी की रैली - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में ज्यों-ज्यों विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं त्यों-त्यों राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग के साथ-साथ हिंसा की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला टॉलीगंज क्षेत्र से आ रहा है जहां  सुवेंदु अधिकारी की रैली में शामिल होने आए भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर पथराव किया गया और काले झंडे दिखाए गए।   

विज्ञापन


आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लग रहे हैं। बता दें कि आयोजित रैली में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी, राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने भी हिस्सा लिया था। 





वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि वे इस बार नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी वर्तमान में नंदीग्राम से विधायक हैं, जो पिछले महीने ही तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा भाजपा में शामिल हुए है। 
विज्ञापन


टीएमसी को 200 से अधिक सीटें आएंगीः ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से हुंकार भरते हुए कहा, ''मैं नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ूंगी। संभव हुआ, तो भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगह से चुनाव लड़ूंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार भी बंगाल में टीएमसी की सरकार बनेगी और टीएमसी को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी।

ममता ने कहा, मुझे वो दिन याद हैं, 'इसलिए मुझे किसी से ज्ञान नहीं चाहिए, नंदीग्राम आंदोलन किसने शुरू किया था, हम सब जानते हैं। सुवेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में रैली करते हुए ममता बनर्जी ने जमकर भाजपा पर हमला बोला। रैली में टीएमसी सांसद और सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और उनके भाइयों को नहीं बुलाया गया था।

अखिलेश यादव ने किया ममता बनर्जी का समर्थन 
हम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी का समर्थन करेंगे और भाजपा को हराएंगे। उन्होंने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2017 में भी, उन्होंने उत्तर प्रदेश में नफरत का प्रचार करके जीत हासिल की। 

बंगाल में भाजपा के सीएम फेस को लेकर लग रही हैं अटकलें
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्य में इस बार भाजपा अहम पार्टी के रूप में सामने आ सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। हालांकि, पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद पर कौन होगा, इसका कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

इस बीच बंगाल युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खान ने दावा किया कि राज्य में जीत के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा दिलीप घोष होंगे। इस बात पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें