फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : चुनाव बाद हुई हिंसा के मामले में 11 गिरफ्तार, कूच बिहार में हुई हत्या के केस में बड़ी कार्रवाई

Mon, 13 Sep 2021 12:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की जांच व कार्रवाई सीबीआई ने तेज कर दी है। अब तक चार चार्जशीट दायर की जा चुकी है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा की जांच कर रही सीबीआई ने 11 लोगों को दो अलग-अलग हत्या के मामलों में गिरफ्तार किया है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि सात लोगों को कूच बिहार में हुई हरधन रॉय की हत्या के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार लोगों को शनिवार को तूफानगंज में हुई सहीनूर अहमद की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, कूच बिहार में मृतक हरधन रॉय भाजपा समर्थक था और उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि गिरफ्तार सातों आरोपियों में से एक अर्जुन मुंडा ही हरधन को 3 मई को राजाघोड़ा नदी पर लेकर गया था, जहां बाद में वह लहूलुहान हालत में मिला था। इस मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, हरधन को तत्काल अस्तपाल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

उधर, तूफानगंज की हत्या से जुड़ी एफआईआर के मुताबिक, 4 मई को टीएमसी समर्थक सहीनूर अहमद व प्रसेनजीत रात का खाना खा रहे थे, जहां चार भाजपा समर्थक भी उनके साथ खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद सहीनूर और प्रसेनजीत पर चारों भाजपा समर्थकों ने हमला बोल दिया था और उन्हें बुरी तरह घायल हालत में नजदीकी मक्का के खेत में फेंककर भाग गए थे। प्रसेनजीत की जान उपचार के बाद बच गई, लेकिन सहीनूर ने दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन


सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद इन मामलों में मुकदमे दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। साथ ही राज्य पुलिस की तरफ से इन मामलों में पहले से दर्ज एफआईआर भी अपने पास स्थानांतरित कर ली थी। इन मामलों में जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें