फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: भाजपा से टीएमसी में गए मुकुल रॉय की अर्जी स्वीकार, गृहमंत्रालय ने वापस ली सुरक्षा

Thu, 17 Jun 2021 04:40 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थामने वाले मुकुल रॉय की सुरक्षा को गृह मंत्रालय ने वापस ले लिया है। 
विज्ञापन
मुकुल रॉय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थामने वाले मुकुल रॉय की सुरक्षा को वापस ले लिया है। बता दें कि मुकुल रॉय ने टीएमसी में शामिल होने के बाद शनिवार को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर अपनी सीआरपीएफ सुरक्षा वापस लेने के लिए कहा था।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर मुकुल रॉय को केंद्र सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा दी थी। बंगाल चुनाव से पहले उनकी सुरक्षा बढ़ाते हुए जेड श्रेणी में अपग्रेड कर दिया गया था। मुकुल रॉय ने बीते शुक्रवार को भाजपा छोड़कर टीएमसी में वापसी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, मुकुल रॉय ने घर वापसी के बाद गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें जो जेड प्लस सुरक्षा दी गई है, वह वापस ले ली जाए। 
 

24 घंटे बंगाल पुलिस की रहेगी सुरक्षा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें बंगाल पुलिस के जवानों की सुरक्षा दे दी है। पुलिस के जवान उनके साथ अब 24 घंटे सुरक्षा में रहेंगे। कहा जा रहा है कि टीएमसी में आने के बाद उन्हें ममता सरकार मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें