फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: संदेशखाली मामले के आरोपी शाहजहां शेख के निकले आंसू, बीजेपी ने उड़ाई खिल्ली, कहा- निकल गई हेकड़ी

Wed, 24 Apr 2024 10:32 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाहजहां शेख का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे रोते हुए नजर आ रहे हैं। उनका रोता वीडियो देखने के बाद भाजपा ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि निलक गई हेकड़ी।
विज्ञापन
शाहजहां शेख - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदेशखाली में ईडी टीम पर हमले के आरोपी शाहजहां शेख का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे रोते हुए नजर आ रहा है। उनका रोता वीडियो देखने के बाद भाजपा ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि निलक गई हेकड़ी। शाहजहां को वित्तीय भ्रष्टाचार मामले की जांच में सहयोग न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

 

महिलाओं के साथ यौन हिंसा, जमीन हड़पने का आरोप पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली के शाहजहां पर है। 29 फरवरी को वह गिरफ्तार हुआ था। कोर्ट में एक पेशी के दौरान वह अकड़ कर चलता नजर आया था, तभी उसने वहां खड़े लोगों को कुछ इशारा भी किया था। जिस पर लोगों ने आपत्ति भी जताई थी। 

लेकिन अब इस शाहजहां शेख का रोता हुआ वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पुलिस की वैन में बैठा हुआ है। उसके परिवारजन और कुछ समर्थक भी वैन के आसपास खड़े नजर आ रहे हैं। शाहजहां अपनी छोटी बेटी को देख रो पड़ा। उसके आंसू निकल आए, साथ ही उसके परिवारजन भी रो रहे हैं। इस वीडियो के बाहर आने के बाद से भाजपा और अन्य विपक्षी लोगों ने उस पर तंज करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


निकल गई हेकड़ी, भाजपा का तंज
शाहजहां शेख का रोता हुआ वीडियो देखने के बाद बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि स्वैग गायब हो गया अब। हेकड़ी निकल गई। ममता बनर्जी का पोस्टर बॉय बलात्कारी शेख एक मासूम बच्चे की तरह रो रहा है। अब उसको बचाने कोई नहीं आया, खुद ममता बनर्जी भी नहीं। वह तो अपने मंत्रियों को तक नहीं बचा सकीं। कानून का शिकंजा ऐसा है कि उसे कोई बचाने नहीं आने वाला। 

कौन है शाहजहां शेख 
शाहजहां शेख पश्चिम बंगाल में टीएमसी का नेता है। वह संदेशखाली यूनिट का टीएमसी अध्यक्ष भी रहा है। 5 जनवरी को ईडी की टीम पर बंगाल राशन वितरण घोटाले में पूछताछ के लिए जाते समय हमला हुआ था। इस हमले में शाहजहां के गुर्गों का हाथ था। इसके बाद शाहजहां फरार हो गया था। इसके बाद संदेशखाली की कई महिलाओं ने उस पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया। इसके बाद संदेशखाली में ममता सरकार के खिलाफ जमकर विरोध शुरू हो गया, यहां तक कि वहां धारा 144 भी लगाई गई और नेताओं को वहां आने से रोका गया। कोलकाता हाईकोर्ट ने पुलिस को शाहजहां को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। उसके बाद फरवरी में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

10 हजार करोड़ का है घोटाला
ईडी का दावा है कि बंगाल राशन वितरण घोटाला तकरीबन 10 हजार करोड़ का है। इस मामले में बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही बनगांव नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन शंकर आद्या का भी नाम सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें