फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: 'संदेशखाली मामले में भाजपा ने गढ़ा झूठ', BJP छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं सिरिया परवीन का आरोप

Fri, 24 May 2024 03:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पूर्व में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के बशीरहाट मंडल की सचिव के रूप में कार्यरत सिरिया परवीन के तृणमूल में शामिल होने की घोषणा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में की गई, जिसमें राज्य मंत्री शशि पांजा और तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य ममता बाला ठाकुर ने भाग लिया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा, सिरिया परवीन, ममता बाला ठाकुर - फोटो : X@AITCofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सिरिया परवीन बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। वह संदेशखाली आंदोलन का जाना माना चेहरा रही हैं। टीएमसी जॉइन करते ही परवीन ने भाजपा पर हमला बोला और संदेशखाली की स्थिति के बारे में जूठ गढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरा भाजपा से मोहभंग हो गया, क्योंकि उसके भीतर घुटन महसूस हो रही थी। 

विज्ञापन


पूर्व में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के बशीरहाट मंडल की सचिव के रूप में कार्यरत परवीन के तृणमूल में शामिल होने की घोषणा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में की गई, जिसमें राज्य मंत्री शशि पांजा और तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य ममता बाला ठाकुर ने भाग लिया।

टीएमसी में शामिल होने के बाद परवीन ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने भाजपा पर संदेशखाली के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाकर निराशा व्यक्त की। दावा किया कि भाजपा वास्तविक शिकायतों को दूर करने के बजाय अपने लाभ के लिए मुद्दों का राजनीतिकरण करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करती है।
विज्ञापन


सिरिया के बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, हर कोई जानता है कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा संदेशखाली की महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया। परवीन के फैसले से तथ्य नहीं बदलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें