आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की पीड़िता के पिता ने सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर सीएम कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकतीं तो इस्तीफा दें या फतवा जारी करें कि लड़कियां बाहर न निकलें।
पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बीते साल नौ अगस्त को महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले ने ममता सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सैकड़ों सवाल खड़े किए। ऐसे में अब दुर्गापुर एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक ओडिशा की रहने वाली छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने राज्य सरकार को फिर से सवालों के घेरे में ला दिया है। इसी बीच आरजी कर मामले की पीड़िता के पिता ने सीएम ममता बनर्जी से नाराजगी जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा सवाल पूछे हैं।
'किस तरह का संदेश दे रही सीएम'
अब समझिए क्या है पूरा घटनाक्रम
गौरतलब है कि बंगाल से एक बार फिर इंसानियत पर सैकड़ों सवाल करना वाला ये घिनौना कृत्य शुक्रवार रात का है। जब दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली ओडिशा की रहने वाली छात्रा अपने एक दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गई थी। इसी दौरान जब वो वापस आ रही थी, तब आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पीड़िता का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।