फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: धूपगुड़ी उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 76 प्रतिशत मतदान; कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने डाला वोट

Tue, 05 Sep 2023 07:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, जलपाईगुड़ी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मंगलवार शाम पांच बजे तक लगभग 76 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। कुछ जगह हंगामे की खबरें हैं। चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक 75.82 फीसदी मतदान हो चुका था। कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं और पर्याप्त संख्या में बल मौजूद हैं। यहां कुल 2.6 लाख पात्र मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने बतायाकि धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र के 260 बूथों पर सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

उल्लेखनीय है कि सीपीआई (एम) के ईश्वर चंद्र रॉय कांग्रेस-वाम गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल ने पेशे से शिक्षक निर्मल चंद्र रॉय को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने शहीद की पत्नी तापसी राय को उम्मीदवार बनाया है। मौजूदा भाजपा विधायक के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें