फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata : ‘शहीद दिवस’ रैली आज, ममता बनर्जी भरेंगी 2024 के लिए हुंकार, कर सकती हैं कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

Thu, 21 Jul 2022 05:34 AM IST
देव कश्यप एन. अर्जुन, कोलकाता।
विज्ञापन
ममता बनर्जी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

दो वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का गुरुवार को होने वाला शहीद दिवस कार्यक्रम के लिए कोलकाता में मंच सज कर तैयार है। सड़कें पार्टी के झंडों से पटी पड़ी हैं।

विज्ञापन


2024 लोकसभा चुनाव के लिए ममता भरेंगी हुंकार
यह पार्टी का सबसे बड़ा कार्यक्रम है और इसमें लाखों लोगों की भीड़ जुटा कर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बेनर्जी विरोधियों को अपना राजनीतिक संदेश देना चाहती हैं। माना जा रहा है कि कोरोना के बाद आयोजित इस रैली से आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरेंगी। इसी रैली में वे कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकती हैं। शहीद दिवस रैली को लेकर टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी खुद तैयारियों का जायजा ले रह हैं।

10 लाख से अधिक समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद
ममता बनर्जी ने खुद एक वीडियो जारी करके अधिक से अधिक लोगों को शहीद दिवस के मौके पर कोलकाता पहुंचने का आह्वान किया है। इसके बाद से कल से ही समर्थकों का कोलकाता पहुंचना जारी है। खुद अभिषेक बनर्जी कार्यस्थल का जायजा ले रहे हैं और जो लोग यहां पहुंच रहे हैं, उनका स्वागत कर रह हैं। टीएमसी नेताओं की मानें तो इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें