फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, TMC नेता फिरहाद हाकिम पर पाबंदी लगाने की मांग

Fri, 08 Nov 2024 04:27 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता फिरहाद हाकिम के खिलाफ भाजपा ने शिकायत की है। चुनाव आयोग के पास भेजे गए पत्र में भाजपा ने मांग की है कि फिरहाद पर पूरे प्रदेश में पाबंदी लगाई जाए।
विज्ञापन
बंगाल में बढ़ी विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल भाजपा और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा ने तृणमूल नेता फिरहाद हाकिम के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा ने महिला नेता के साथ अभद्र आचरण का आरोप लगाते हुए मांग की है कि हाकिम को पूरे पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। भाजपा ने चुनाव आयोग को इस संबंध में पत्र भी भेजा है। पार्टी ने कहा कि फिरहाद हाकिम का बयान आपत्तिजनक है और आगामी उपचुनाव को देखते हुए उन पर पाबंदी लगाई जाए।
विज्ञापन


बंगाल में इन सीटों पर होना है उपचुनाव
बता दें कि पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होगा। इसमें तालडंगरा, सिताई, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और मदरीहाट सीट शामिल है। चुनाव मैदान में 42 उम्मीदवार दम भर रहे हैं।

शुभेंदु अधिकारी को दूसरे राज्यों में भी सुरक्षा मिलेगी
इसके अलावा राज्य के ही एक अन्य अहम घटनाक्रम में पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खुफिया विभाग (IB) की रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य के बाहर भी सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है। खबरों के मुताबिक आईबी की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने शुभेंदु की सुरक्षा बढ़ाने का एलान किया। इस फैसले के बाद अब उन्हें बंगाल के अलावा दूसरे सभी राज्यों में भी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें