पश्चिम बंगाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोलकाता के एमहर्स्ट स्ट्रीट से पुलिस ने जॉय चौधरी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके बाद से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया, जॉय चौधरी के पास से तीन सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और एक देसी कट्टे के अलावा 100 जिंदा कारतूस व 16000 रुपये बरामद किए गए हैं। व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।