फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: फरार TMC विधायक दिलीप मंडल पुरी से गिरफ्तार, बेटा इस मामले में खा रहा जेल की हवा

Wed, 27 May 2026 02:59 PM IST
Devesh Tripathi आईएएनएस, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिलीप मंडल पर अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। गैर-जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद से विधायक फरार चल रहे थे। अब पुलिस ने उन्हें पुरी से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस विधायक दिलीप मंडल - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को फरार तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी से हिरासत में ले लिया। दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिलीप मंडल को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक होटल से हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, दिलीप मंडल को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में बिष्णुपुर के विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी है। वीडियो में आरोप है कि दिलीप ने एक अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी दी थी। इस घटना को लेकर विधायक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

ये भी पढ़ें: Goat Sacrifice Row: महाराष्ट्र में बकरीद पर कुर्बानी विवाद, भाजपा नेता ने दी एक्शन की चेतावनी; पुलिस भी पहुंची
विज्ञापन


धमकी देने के आरोपों में बुरा फंसे टीएमसी विधायक
धमकी देने के आरोपों के आधार पर पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी जांच के तहत 14 मई को विधायक के घर पर छापा मारा गया लेकिन उस समय वह घर पर नहीं मिले। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस के आने की खबर मिलते ही वह घर से फरार हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि तब से विधायक दिलीप मंडल छिपे हुए थे और पुलिस विभिन्न स्थानों पर उनकी तलाश कर रही थी। हालांकि, उनके ठिकाने का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले बंगाल पुलिस की एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दिलीप पुरी के एक होटल में छिपे हुए हैं।

पुरी के होटल में छापा मार कर किया गिरफ्तार
इस सूचना के आधार पर एसटीएफ और डायमंड हार्बर पुलिस होटल पहुंची और वहां के रजिस्टर की जांच कर दिलीप की मौजूदगी की पुष्टि की गई। इसके बाद पुलिस ने होटल के कमरे में छापा मारकर उन्हें हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि 17 मई को पुलिस ने विधायक के बेटे अर्घ्य मंडल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल में एक्शन: कोलकाता मेडिकल कॉलेज के पूर्व अधीक्षक पर कसा शिकंजा, शुभेंदु सरकार ने दिए जांच के आदेश

डायमंड हार्बर जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अर्घ्य को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस पर इलाके में अशांति फैलाने का आरोप है। पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ और डायमंड हार्बर पुलिस ने विधायक के बेटे की तलाश में संयुक्त अभियान चलाया था। अर्घ्य समेत पांच लोगों को बंगाल की खाड़ी के पास बक्खाली-फ्रेजरगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें