फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: सुवेंदु के गढ़ में ममता की ललकार, इस बार नंदीग्राम से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

Mon, 18 Jan 2021 02:41 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जोरों पर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की है कि वो इस बार नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी वर्तमान में नंदीग्राम से विधायक हैं, जो पिछले महीने ही तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा भाजपा में शामिल हुए है। 

 
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से हुंकार भरते हुए कहा, ''मैं नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ूंगी। संभव हुआ, तो भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगह से चुनाव लड़ूंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार भी बंगाल में टीएमसी की सरकार बनेगी और टीएमसी को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी। ममता ने कहा, मुझे वो दिन याद हैं, 'इसलिए मुझे किसी से ज्ञान नहीं चाहिए, नंदीग्राम आंदोलन किसने शुरू किया था, हम सब जानते हैं।''  सुवेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में रैली करते हुए ममता बनर्जी ने जमकर भाजपा पर हमला बोला। रैली में टीएमसी सांसद और सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और उनके भाइयों को नहीं बुलाया गया था।


 


ममता बनर्जी और सुवेंदु दोनों एक दूसरे के गढ़ में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ममता जहां नंदीग्राम में रैली कर रही हैं। वहीं सुवेंदु अधिकारी दक्षिण बंगाल में रोड शो करेंगे। ममता को बंगाल की सत्ता दिलाने में नंदीग्राम की अहम भूमिका रही है। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में ही लेफ्ट सरकार के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ धरना दिया था, लेकिन नंदीग्राम के हीरो के रूप में सुवेंदु अधिकारी को प्रोजेक्ट किया जाता है, जो कभी ममता के करीबी हुआ करते थे।
विज्ञापन


इससे पहले, दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में रैली की थी। इस दौरान उनके रोड शो पर हमला हुआ था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि टीएमसी कार्यकर्ताओं के हमले में उसके 15 कार्यकर्ता घायल हुए थे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें