आरपीएफ सूत्रों के मुताबिक जब उनसे पूछताछ की गई तो वे इन रूपयों के बारे में बहुत कुछ बात नहीं पाए। उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर आरपीएफ ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी।
हावड़ा स्टेशन में साढ़े 38 लाख रुपए के साथ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से आरपीएफ ने पूछताछ की। पैसे कहां से लेकर आ रहे थे और कहां ले जा रहे हैं, इसका जवाब जब दोनों दे नहीं पाए तो आरपीएफ ने दोनों को आयकर विभाग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आरपीएफ सूत्रों के मुताबिक आज शाम को हावड़ा स्टेशन चार और पांच नंबर गेट के पास दो युवक पीठ पर काले बैग लटकाए संदेहजनक स्थिति में दिखाई दिए। संदेह के आधार पर आरपीएफ के जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की और उनकी बैगों की तलाशी ली गई। उनके बैग से आरपीएफ को 38.50 लाख रुपए मिले। उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। युवकों की पहचान रुस्तम अंसारी बिहार के बक्सर और शुभम वर्मा उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रूप में हुई है।
आरपीएफ सूत्रों के मुताबिक जब उनसे पूछताछ की गई तो वे इन रूपयों के बारे में बहुत कुछ बात नहीं पाए। उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर आरपीएफ ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी। आरपीएफ ने दोनों को आयकर विभाग के हवाले कर दिया।