फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनावी हिंसा: पुरुलिया में भिड़े तृणमूल-माकपा कार्यकर्ता, मुर्शिदाबाद से बम बरामद

Sun, 25 Jun 2023 11:02 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।

सार

पश्चिम बंगाल में पंचाय चुनाव के मद्देनजर हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस हिंसा पर राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी कड़ी टिप्पणी कर चुके हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में पंचाय चुनाव के मद्देनजर हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस हिंसा पर राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी कड़ी टिप्पणी कर चुके हैं। इस बीच, जानकारी मिली है कि पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर में तृणमूल कांग्रेस और माकपा के कार्यकर्ताओं के भिड़ने की खबर आ रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसमें दोनों ओर के कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात अभी सामान्य है। इस संबंध में अमर उजाला से बातचीत करते हुए एसडीपीओ रघुनाथपुर अविनाश जादवर ने कहा, इस समय हालात नियंत्रण में है और पूरे इलाके में शांति है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि मालूम हो कि पंचायत चुनाव को लेकर राज्य में लगातार हिंसक घटना हो रही है। पिछले दिनों पुरुलिया जिले में ही एक तृममूल कांग्रेस के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


मुर्शिदाबाद में बमों का जखीरा बरामद
इस बीच, जानकारी मिल रही है कि मुर्शिदाबाद जिले से एक बार फिर बमों का जखीरा मिला है। जिले के रानीनगर, बेलडांगा के बाद अब रेजीनगर और हरिहरपाड़ा थाना इलाके में दो अलग-अलग स्थानों से रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर देसी बमों से भरे दो बैग बरामद किए।

एनसीपीसीआर चीफ का बंगाल चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप
एनसीपीसीआर के चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो मुर्शिदाबाद बम ब्लास्ट मामले पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद का हालिया मामला, जिसमें ब्लास्ट में पांच बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। हम इस मामले की जांच के लिए उनसे मिलने वहां जाना चाहते थे। लेकिन चुनाव कमिश्नर ने बम विस्फोट में घायल हुए बच्चों से मिलने की अनुमति नहीं दी, बच्चे मतदाता भी नहीं हैं। आज तक, किसी भी राज्य सरकार ने हमें अनुमति देने से इनकार नहीं किया है, और किसी भी राज्य चुनाव आयोग ने हमें कभी नहीं रोका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें