फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: अधीर रंजन ने बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर दागे सवाल, प्रधानमंत्री के बारे में कह दी बड़ी बात

Sat, 19 Aug 2023 07:21 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई भी खड़ा हो सकता है, चाहे वह प्रियंका गांधी हो या कोई और हो। प्रधानमंत्री अगर इतने बेफिक्र रहते हैं तो आपको इस पर इतनी चिंता क्यों हो रही है आपके खिलाफ चुनाव में कौन खड़ा होगा। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सत्र के बाद से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का चर्चा में हैं। वे लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से बात की जा रही हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने अगर प्रियंका गांधी को उतारा जाए तो जीत हासिल करेंगे। इस पर जब अधीर रंजन से सवाल पूछा गया तो बोले कि कांग्रेस का रुख सबको पता है, अगर कांग्रेस कभी अपना रुख बदलेगी तो हम इसके बारे में बता देंगे। 

विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई भी खड़ा हो सकता है, चाहे वह प्रियंका गांधी हो या कोई और हो। प्रधानमंत्री अगर इतने बेफिक्र रहते हैं तो आपको इस पर इतनी चिंता क्यों हो रही है आपके खिलाफ चुनाव में कौन खड़ा होगा। 
 

बंगाल में रैगिंग को प्रतिबंधित करना चाहिए
जादवपुर छात्र मौत मामले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल के शिक्षण प्रतिष्ठान के हालात खराब होते जा रहे हैं जिसका उदाहरण जादवपुर विश्वविद्यालय में घटी यह घटना है। कानून-व्यवस्था नहीं है। जादवपुर विवि 5-स्टार विवि में से एक माना जाता रहा है लेकिन आज इसे रैगिंग के लिए जाना जा रहा है जो शर्म की बात है। बंगाल की सरकार को तुरंत कानून पारित करके रैगिंग को प्रतिबंधित करना चाहिए।
विज्ञापन


टीएमसी नेता के दामाद कांग्रेस में शामिल
पूर्व टीएमसी युवा नेता और टीएमसी नेता और राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम के दामाद यासर हैदर कोलकाता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें