फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी के मंत्री का दावा- चुनाव से पहले कई सांसद जुड़ेंगे पार्टी से, छोड़ चुके विधायक भी होंगे शामिल

Tue, 12 Jan 2021 07:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
टीएमसी के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता ज्योतिप्रिय मल्लिक ने मंगलवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि चुनाव से पहले राज्य के 6-7 सांसद टीएमसी में शामिल होने के लिए कतार में खड़े हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक और दावा करते हुए कहा कि पार्टी छोड़ चुके विधायक भी शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं। बता दें कि ज्योतिप्रिय मल्लिक पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले की हाबरा विधानसभा सीट से विधायक हैं और उन्होंने स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह दावा किया है। वहीं इस दौरान उन्होंने  टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पार्टी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी पर भी हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'मैं नहीं जानता की आज वो यहां क्यों आए। मुझे अभी भी संदेह है कि क्या वे अगले चार से पांच महीने भाजपा में ही रुकने वाले हैं। शायद अपना रोल निभाने के बाद वह पार्टी छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि मेरा दावा है कि भारतीय जनता पार्टी में एक भी व्यक्ति नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें