फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: 'क्या मंदिरों पर भी ये करने की हिम्मत?', वक्फ विधेयक के खिलाफ खुलकर मोदी सरकार के खिलाफ आईं ममता बनर्जी

Mon, 02 Dec 2024 05:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ममता ने वक्फ विधेयक पर पेश हुए प्रस्ताव पर बहस के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर राज्य सरकारों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने उनसे वक्फ विधेयक पर चर्चा नहीं की। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वक्फ विधेयक के मुद्दे पर खुलकर केंद्र सरकार के खिलाफ आ गई हैं। बंगाल विधानसभा में सोमवार को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर विधेयक के जरिए मुस्लिमों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संशोधन विधेयक के पास होने पर भी शंका जताई। 
विज्ञापन


क्या बोलीं ममता बनर्जी?
ममता ने वक्फ विधेयक पर पेश हुए प्रस्ताव पर बहस के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर राज्य सरकारों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने उनसे वक्फ विधेयक पर चर्चा नहीं की। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने विधेयक पर चर्चा के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में विपक्षी सांसदों को चुप कराए जाने के मसले पर भाजपा की आलोचना की। 

उन्होंने कहा, "जेपीसी में विपक्ष के सदस्यों को बोलने नहीं दिया जाता। इसलिए हमने इसका बहिष्कार किया है।" उन्होंने कहा, "वक्फ विधेयक के नाम पर एक धर्म को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। क्या आप हिंदू मंदिर ट्रस्ट्स और चर्च की संपत्ति को लेकर यही करने की हिम्मत कर सकते हैं। जवाब है नहीं। लेकिन आप अपने विभाजन के एजेंडे को विशेष समुदाय को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि यह आपके अनुकूल है।"
विज्ञापन


विधेयक के संसद में पास होने पर शंका जाहिर करते हुए ममता ने कहा, "क्या भाजपा इस विधेयक को संसद में पास करा पाएगी, जब उसके पास दो-तिहाई बहुमत नहीं है?"

विधानसभा में उठाया बांग्लादेश का मुद्दा
ममता बनर्जी ने चिंता जताई है। उन्होंने सोमवार को केंद्र से पड़ोसी देश में शांति लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र से संपर्क करने का आग्रह किया। इसके साथ ही विदेशी धरती पर सताए गए भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें