मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, राज्य सचिवालय में किसान नेताओं से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, कोविड से लेकर किसान तक भाजपा नीत केंद्र सरकार ने देश को गंभीर संकट में धकेल दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर संघीय व्यवस्था की भावनाओं का अनुपालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को पूछा कि निजी अस्पतालों को कोरोना का 25 फीसदी टीका वितरित करने का अधिकार केंद्र ने अपने पास क्यों रखा है। राज्यों को यह अधिकार क्यों नहीं दिया है।
विज्ञापन
तृणमूल सुप्रीमो ने कोरोना के इलाज में आवश्यक दवाओं, उपकरणों और टीके पर जीएसटी लगाने का विरोध किया। राज्य सचिवालय में किसान नेताओं से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, कोविड से लेकर किसान तक भाजपा नीत केंद्र सरकार ने देश को गंभीर संकट में धकेल दिया है।
उन्होंने कहा, केंद्र ने कहा है कि वह 25 फीसदी टीका सीधे निजी अस्पतालों को मुहैया कराएगा। केंद्र क्यों? संघीय ढांचे में केंद्र की योजनाओं को राज्य लागू करता है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, वह केवल राज्यों के खिलाफ बोलना जानते हैं। वह केवल बांटकर राज करना जानते हैं। कोरोना टीकों पर पांच फीसदी जीएसटी हटाने के बारे में प्रधानमंत्री ने क्यों नहीं कुछ कहा?