फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और बंगाल में अफसरों को लेकर बढ़ी रार, सुवेंदु अधिकारी का टीेएमसी के सभी पदों से इस्तीफा

Thu, 17 Dec 2020 03:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
अमित शाह-ममता बनर्जी-सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाने के लिए आज फिर से आदेश जारी किया। इस मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच रार बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि चुनाव से पहले यह कदम संघीय ढांचे के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है। वहीं सुवेंदु अधिकारी ने कल विधानसभा की सदस्यता के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा आज दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम (एसबीएसटीसी) के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल दीप्तंगाशु चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के विधानसभा सदस्य के साथ-साथ पार्टी में अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
 

गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारियों को फिर जारी किया नोटिस
गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को तीन आईपीएस अधिकारियों को जल्द से जल्द रिलिव करने के लिए एक और पत्र भेजा है। तीन आईपीएस अधिकारियों को गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन


ममता ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- ये स्वीकार्य नहीं
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने कहा, राज्य की आपत्ति के बावजूद पश्चिम बंगाल के तीन सेवारत आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाने के भारत सरकार का आदेश, IPS कैडर नियम 1954 के आपातकालीन प्रावधान की शक्ति के जबरदस्त दुरुपयोग का एक बड़ा उदाहरण है।

टीएमसी अध्यक्ष ने कहा, यह अधिनियम और कुछ नहीं है, बल्कि राज्य के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण करने और पश्चिम बंगाल में सेवारत अधिकारियों को हतोत्साहित करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास है। यह कदम, विशेष रूप से चुनावों से पहले संघीय ढांचे के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है। यह असंवैधानिक और पूरी तरह से अस्वीकार्य है!

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, हम केंद्र द्वारा राज्य की मशीनरी को प्रॉक्सी द्वारा नियंत्रित करने के इस प्रयास को अनुमति नहीं देंगे! पश्चिम बंगाल विस्तारवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों के सामने सिर झुकाने वाला नहीं है।

एसबीएसटीसी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल ने दिया इस्तीफा
दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम (एसबीएसटीसी) के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल दीप्तंगाशु चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

अधिकारी के इस्तीफे पर बोले पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष- विस्तृत आदेश करूंगा जारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमन बनर्जी ने कहा, 'मुझे अपने सचिवालय से सुवेंदु अधिकारी का त्याग पत्र मिला है। मैंने इसकी जांच की है और मैं इसे लेकर एक विस्तृत आदेश जारी करूंगा। तब तक यह कहना गलत होगा कि इसे स्वीकार या अस्वीकार किया गया है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें