फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: भारतीय सेना ने आसनसोल में किया 'पूर्व सैनिक रैली' का आयोजन, वीर-वीरांगनाओं का किया सम्मान

Sun, 17 Nov 2024 11:11 PM IST
निर्मल कांत एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

West Bengal: 'पूर्व सैनिक रैली-2024' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों से जुड़ना और उनकी भलाई के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाना, उनको आ रही किसी भी समस्या का समाधान करना था।
विज्ञापन
Ex Servicemen Rally 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने रविवार को रविवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में एक 'पूर्व सैनिक रैली-2024' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों से जुड़ना और उनकी भलाई के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाना, उनको आ रही किसी भी समस्या का समाधान करना था। इस दौरान 10 चयनित युद्ध विजेताओं और युद्ध विधवाओं को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि रैली का आयोजन ब्रह्मास्त्र कोर ने किया। इस रैली का उद्देश्य बिरभूम और बर्धवान जिलों (पश्चिम बंगाल) के युद्ध विजेताओं और युद्ध विधवाओं से संपर्क करना था। रैली में कुल 720 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया, जो राज्य और जिला प्रशासन के साथ मिलकर आयोजित की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों से जुड़ना और उनकी भलाई के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाना, ताकि उनके द्वारा सामना की जा रही समस्याओं का समाधान किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान 10 चयनित युद्ध विजेताओं और युद्ध विधवाओं को सम्मानित किया गया। रैली में पश्चिम बर्धमान के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, संजय पाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन


रावत ने बताया कि पूर्व सैनिकों की लंबित पेंशन विसंगतियों को हल करने के लिए 10 रिकॉर्ड कार्यालय काउंटर स्थापित किए गए थे। सेना कल्याण नियुक्ति संगठन (एडब्ल्यूपीओ), वीएसके, ईसीएचएस और विभिन्न राज्य तथा नागरिक कल्याण एजेंसियों ने सूचना काउंटर और हेल्प डेस्क लगाए थे, ताकि पूर्व सैनिकों द्वारा सामना की जा रही विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें