फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बागडोगरा में वायुसेना के परिवहन विमान की क्रैश लैंडिंग, एएन-32 के चालक दल के सदस्य सुरक्षित

Fri, 07 Mar 2025 10:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

IAF Transport Aircraft Crash Lands: हरियाणा में वायुसेना के लड़ाकू विमान जगुआर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अब पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में वायुसेना के परिवहन विमान ने क्रैश लैंडिंग की है। जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में एएन-32 विमान के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
एएन-32 विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मामले में अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि एएन-32 विमान के चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


पंचकूला में लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त
वहीं इससे पहले हरियाणा के पंचकूला में मोरनी के बालदवाला गांव के पास भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मामले में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। इस दुर्घटना में विमान के पायलट ने पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचाई थी। वायुसेना के अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ है। 
विज्ञापन

 


(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें