Assam Rifles: असम राइफल्स की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के 150 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, साथ ही स्कूल के शिक्षक और स्टाफ भी उपस्थित थे।
विद्यार्थियों के जीवन का एक मात्र मकसद है बेहतर शिक्षा प्राप्त करना और देश सेवा में अपने ज्ञान का उपयोग करना। वि्दयार्थियों को सबसे पहले लक्ष्य तय करना चाहिए और उसके बाद उसे सफलता में बदलने के लिए जी-तोड़ मेहनत करना चाहिए। सशस्त्र बलों में करियर के बेहतरीन अवसर हैं। केवल करियर ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत विकास के द्वार भी यहां पर खुले हुए हैं।
विज्ञापन
यह बात असम राइफल्स द्वारा मिजोरम के चंफाई जिले के ज़ोखावथार इंग्लिश मीडियम स्कूल में भारतीय सशस्त्र बलों में भर्ती पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान में वरिष्ठ अधिकारियों ने कही। असम राइफल्स की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के 150 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, साथ ही स्कूल के शिक्षक और स्टाफ भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में असम राइफल्स के अधिकारियों ने युवा मनों को सम्मान और सेवा की दिशा में एक बेहतर करिअर के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने भारतीय सशस्त्र बलों में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसमें सैन्य विद्यालयों और सैनिक स्कूलों के माध्यम से करियर के रास्ते भी शामिल थे।
विज्ञापन
छात्रों को भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा करने के साथ आने वाले करियर के अवसरों, व्यक्तिगत विकास और कर्तव्य की भावना से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्रों को भारतीय सशस्त्र बलों में करियर के अवसरों की खोज करने के लिए प्रेरित किया।