फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल के कोर्ट परिसर में गांजा के पैकेट में मिला ग्रेनेड, सेना ने किया डिफ्यूज

Sun, 12 Feb 2023 06:46 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

जानकारी के मुताबिक सागरदिघी चौराहा पर कचहरी चौक से सटा एक गोदाम है। कुछ दिन पहले सफाई करते हुए एक गांजा के पैकेट के अंदर ग्रेनेड मिला था। मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन ने सेना विभाग को दी।
विज्ञापन
ग्रेनेड (सांकेतिक) - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के एक कोर्ट परिसर में उस समय हडकंप मच गया, जब सेना के ग्रेनेड डिफ्यूज टीम पहुंची। यह ग्रेनेड कोर्ट परिसर में रखे गांजा के एक पैकेट में बरामद किया गया। रविवार सुबह सेना के टीम ने ग्रेनेड को डिफ्यूज किया। इसे लेकर इलाके में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं, कि कोर्ट परिसर में रखे गांजा के पैकेट में ग्रेनेड कहां से आया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सागरदिघी चौराहा पर कचहरी चौक से सटा एक गोदाम है। कुछ दिन पहले सफाई करते हुए एक गांजा के पैकेट के अंदर ग्रेनेड मिला था। मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन ने सेना विभाग को दी। रविवार सुबह सेना की टीम ने ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया।

दूसरी ओर भारतीय सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर्प्स ने रविवार को कूचबिहार में स्थानीय प्रशासन के निवदेन पर एक ग्रेनेड को डिफ्यूज किया। सेना के जवानों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सुबह 10.40 बजे इसे डिफ्यूज किया। इस दौरान सुरक्षा के सभी उपाय किए गए थे, बिना किसी नुकसान के ग्रेनेड डिफ्यूज किया गया।
विज्ञापन


हिंडनबर्ग मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर आप ने रैली निकाली
इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने अदाणी समूह के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग को लेकर रविवार को कोलकाता में एक रैली निकाली। वेलिंगटन स्क्वायर से शुरू हुई रैली का समापन मुरलीधर सेन स्ट्रीट पर भाजपा के राज्य मुख्यालय में होना था, लेकिन यह कॉलेज स्ट्रीट में कलकत्ता विश्वविद्यालय के पास समाप्त हुई।

रैली में भाग लेने वालों ने आरोप लगाया कि अदाणी समूह को विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा समर्थन दिया गया है। बता दें कि रिपोर्ट के बाद समूह के शेयर बाजार में अस्थिरता का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें