फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: संदेशखाली के बाद अब चोपड़ा पहुंचे राज्यपाल बोस, हादसे में जान गंवाने वाले चार बच्चों के परिजनों से मिले

Tue, 20 Feb 2024 02:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राज्यपाल सीवी आनंद बोस सोमवार की रात ट्रेन से किशनगंज के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद वे सड़क मार्ग के जरिए चोपड़ा पहुंचे। राज भवन के सूत्रों ने राज्यपाल के चोपड़ा पहुंचने की जनकारी दी है।
विज्ञापन
सीवी आनंद बोस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बना हुआ है। इसी बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस आज उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा पहुंचे। दरअसल, यहां वे उन चार बच्चों के परिजनों से मिलें  जिनका भारत-बांग्लादेश सीमा के पास जल निकासी विस्तार के दौरान मिट्टी का टीला ढहने से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


बता दें कि यह घटना 12 फरवरी की है, जब पांच से 12 साल के चार बच्चे चोपड़ा ब्लॉक के चेतनगढ़ गांव में मिट्टी का टीला ढहने से उसी में दब गए थे। यह निर्माण कार्य सीमा सुरक्षा बल द्वारा किया गया था। 

मृतकों के परिजनों से बात करेंगे राज्यपाल
राज्यपाल सीवी आनंद बोस सोमवार की रात ट्रेन से किशनगंज के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद वे सड़क मार्ग के जरिए चोपड़ा पहुंचे। राज भवन के सूत्रों ने राज्यपाल के चोपड़ा पहुंचने की जनकारी दी है। सीवी आनंद बोस यहां पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात करने के साथ स्थानीय लोगों से भी मिले।
विज्ञापन


यह मामला प्रकाश में तब आया जब बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस हादसे के लिए बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि लापरवाही के कारण चार नाबालिगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद टीएमसी के कुछ नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और इस मामले में जांच की मांग की। उन्होंने राज्यपाल से चोपड़ा जाने की भी अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें