पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : एएनआई
विश्वभारती विश्वविद्यालय को विवाद में घिरते देख पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी गेंदों को क्रिकेट में नहीं खेला जाता है और सभी गेंदों को बख्शा भी नहीं जाता है।
यदि आप जनता की भलाई के लिए सकारात्मक तरीके से योगदान करना चाहते हैं, लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं, संविधान में विश्वास बहाल करना और सभी के ऊपर कानून का शासन रखना चाहते हैं, तो हर गेंद को न खेलें। उन्होंने कहा की मेरे खिलाफ की गई टिप्पणी नो बॉल की श्रेणी में है।
उन्होंने कहा कि विश्वभारती विश्वविद्यालय को जो लोग विवाद में डालना चाहते हैं, मैं उनसे संस्थान और कुलपति को पूर्ण स्वायत्तता देने की अपील करता हूं।