फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमला, राज्यपाल बोले- यह लोकतांत्रिक सिद्धांतों के विपरीत

Mon, 06 Jul 2020 02:18 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हुए कथित हमले को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी द्वारा राजनीतिक माहौल को दरकिनार किया जा रहा है। राज्यपाल ने कहा कि सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने इसपर चिंता जाहिर की है।  

विज्ञापन


धनखड़ ने कहा, 'मैंने बहुत दर्द और चिंता के साथ देखा है कि राज्य में राजनीतिक माहौल सत्ताधारी पार्टी द्वारा दरकिनार किए जा रहे हैं। यह लोकतांत्रिक सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। मैं राज्य सरकार से अपील करता हूं कि विपक्ष के राजनीतिक माहौल को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए।'


राज्यपाल ने कहा, 'सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर मुझसे चिंता व्यक्त की है। हाल ही में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मुझसे मुलाकात की और इस पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने चक्रवात अम्फान के दौरान राहत वितरण में भारी भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून और व्यवस्था पर भी चिंता जाहिर की।'
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें