फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दौरे पर राज्यपाल धनखड़: गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की दी जानकारी

Fri, 18 Jun 2021 12:31 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने शाह को राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया है। जहां हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत और ममता बनर्जी के एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने के बाद यह धनखड़ और शाह के बीच पहली मुलाकात है। गृह मंत्री के दफ्तर ने धनखड़ और शाह की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने गृह मंत्री को पश्चिम बंगाल में कानून एवं व्यवस्था की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी है। धनखड़ मंगलवार को दिल्ली पहुंचे थे। यहां आने से एक दिन पहले कोलकाता में भाजपा के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की थी और राज्य में कानून एवं व्यवस्था की खराब स्थिति का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


धनखड़ ने मुख्यमंत्री बनर्जी को एक पत्र लिखकर राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा पर चुप रहने और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया था। उन्होंने पत्र को ट्विटर पर साझा किया था लेकिन राज्य के गृह विभाग ने कदम की आलोचना करते हुए दावा किया था कि यह सभी स्थापित नियमों का उल्लंघन है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा और अंदरूनी कलह से जूझ रही प्रदेश भाजपा के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ दिल्ली दौरे पर हैं। इसी कड़ी में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। राज्यपाल और राष्ट्रपति के बीच करीब 2 घंटे तक बातचीत चली थी। शाम को वह गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। यह जानकारी गवर्नर हाउस के आधिकारिक सूत्रों ने दी थी।  

इससे पहले बुधवार को राज्यपाल ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों प्रह्लाद जोशी और प्रह्लाद पटेल से भी मुलाकात की थी। बता दें कि बंगाल चुनाव के दौरान राज्य में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुई थीं। भाजपा का आरोप है कि उनके 50 से ज्यादा कार्यकर्ता और नेताओं की हत्या हुई है। भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें