बंगाल: भाजपा नेता मंगला सरदार के घर पर सुवेंदु अधिकारी।
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी गुरुवार को खानकुल में भाजपा नेता मंगला सरदार के घर सांत्वना देने पहुंचे। बता दें कि भाजपा नेता मंगला ने हाल ही में बिजली गिरने से अपने बेटे को खो दिया था। इस संबंध में सुवेंदु अधिकारी ने एक ट्वीट कर कहा कि मैं उनके बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाऊंगा। मंगला देवी को तत्काल राहत के लिए 2 लाख रुपये भी दिए हैं।