फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: राज्यपाल बोस दिनहाटा हिंसा के घायलों से करेंगे मुलाकात, पंचायत चुनाव को लेकर हुई थी गोलीबारी

Sun, 02 Jul 2023 05:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कूचबिहार जिले के दिनहाटा में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद गोलीबारी हो गई थी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हत्या मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
CV Anand Bose - फोटो : Twitter/@KeralaGovernor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रविवार को दिनहाटा हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। एक अधिकारी का कहना है कि पीड़ितों को राज्यपाल के निर्देश पर कूचबिहार के पीके शाह अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस फिलहाल राज्य के उत्तरी इलाकों के दौरे पर हैं। शनिवार को राज्यपाल ने टीएमसी कार्यकर्ता बाबू हक के भाई रहमत अली के परिजनों से बात की थी और संवेदनाएं व्यक्त की थी। राज्यपाल ने परिवार के लिए आवश्यक सहायता देने का वादा किया है। अब रविवार को राज्यपाल हिंसा के घायल पीड़ितों से भी बात करेंगे। 

यह हुई थी हिंसा

विज्ञापन

कूचबिहार जिले के दिनहाटा में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद गोलीबारी हो गई थी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हत्या मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। राज्य भर में पंचायत चुनाव को लेकर जून में व्यापक हिंसाएं हुई। हिंसा में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हैं। राज्यपाल ने हिंसा की शिकायत के लिए राजभवन में एक शांति गृह खोला है।

आठ जुलाई को पंचायत चुनाव
पश्चिम बंगाल में एक ही चरण में आठ जुलाई को ग्रामीण इलाकों में मतदान होगा। तारीखों के एलान के बाद से ही राज्य में आचार सहिंता लागू हो गई थी। 15 जून को नामांकन का अंतिम दिन था। आठ जुलाई को हुए मतदान के नतीजा का एलान 11 जुलाई को किया जाएगा। जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत चुनाव में लगभग 74 हजार उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनका फैसला राज्य के पांच करोड़ मतदाताओं के हाथों में है।

पिछले पंचायत चुनावों में भी खूब हुई हिंसा

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का इतिहास रहा है। 2013 और 2018 के पंचायत चुनाव भी अपवाद नहीं थे। 2013 में जहां पंचायत चुनाव में हिंसा के चलते 39 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 2018 में 21 लोग मारे गए थे। पिछले पंचायत चुनाव में 34 प्रतिशत सीटों पर टीएमसी निर्विरोध जीती थी, साथ ही 90 प्रतिशत सीटों पर टीएमसी समर्थित उम्मीदवारों ने ही जीत दर्ज की थी। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें