फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी ‘संदेश’ मिठाई की बिक्री

Mon, 29 Jun 2020 02:11 PM IST
आसिम खान पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
संदेश
विज्ञापन

बंगाली मिठाइयों को पसंद करने वालों के लिए कोविड-19 की महामारी के बीच अच्छी खबर आई है। पश्चिम बंगाल सरकार ‘संदेश’ को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है जिसमें सुंदरबन के शहद का इस्तेमाल किया जाएगा जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होगा।

विज्ञापन


पशुधन संसाधन विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि गाय के दूध से बने छेने में सुंदरबन के शहद को मिलाकार ‘आरोग्य संदेश’ बनाया जाएगा जिसमें तुलसी का अर्क भी मिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें कोई भी कृत्रिम स्वाद नहीं मिलाया जाएगा और आरोग्य संदेश कोलकाता और पड़ोसी जिलों में विभाग के बिक्री केंद्रों से बेचा जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि संदेश प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करेगा लेकिन यह कोविड-19 को ठीक करने के लिए नहीं होगा। सुंदरबन मामलों के मंत्री मांतुराम पखीरा ने कहा कि आरोग्य संदेश बनाने के लिए शहद को पीरखली, झारखली और सुंदरबन के अन्य इलाकों से एकत्र कर वैज्ञानिक तरीके से भंडारण किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि संदेश को अगले दो महीनों में बाजार में उतार दिया जाएगा और इसकी कीमत आम लोगों की पहुंच में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें