पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा को कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर एक व्यक्ति से बड़ी रकम लेने के बाद उसे वापस न करने और संबंधित संपत्ति लौटाने में विफल रहने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, रकम और संपत्ति की वापसी के प्रयास सफल नहीं हुए, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा को रविवार को वसूली और धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले से हुई है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
सरकारी वकील नजीम हबीब ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 2021 में सुजॉय हाजरा ने इमरान नामक एक शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये लिए थे, जिसे उन्होंने वापस नहीं किया। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने शिकायतकर्ता की संपत्ति भी वापस नहीं लौटाई।
हाजरा के खिलाफ लगी कई गैर-जमानती धाराएं
वकील ने आगे बताया, "आरोप लगने के बाद जब शिकायतकर्ता आरोपी के घर गया, तो सुजॉय हाजरा ने उसे मिलने से इनकार कर दिया।" उन्होंने बताया कि इस मामले में आईपीसी की कई गैर-जमानती धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 461, 472, 120B (आपराधिक साजिश) और 409 (सरकारी संपत्ति का गबन) शामिल हैं।
#WATCH | Paschim Medinipur, West Bengal: On Former TMC MLA Sujoy Hazra being taken into custody, public prosecutor, Najim Habib, says, “In 2021, he took 10 lakhs from a complainant named Imran and did not return it. Not only did he fail to return the money, but he also did not… https://t.co/NTvvlAhptVpic.twitter.com/c29WxuxPaA
यह मामला तब और गंभीर हो गया जब पता चला कि इसमें सरकारी संपत्ति शामिल है और धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। इसके नतीजतन यह मामला आपराधिक विश्वासघात और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
VIDEO | Midnapore, West Bengal: Residents hurled eggs at a police vehicle carrying TMC leader Sujoy Hazra, claiming he had taken money for housing construction but failed to deliver the promised houses.
लोगों ने फेंके अंडे
वही, न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक टीएमसी नेता सुजॉय हाजरा को ले जा रही पुलिस गाड़ी पर स्थानीय निवासियों ने अंडे फेंके। इसी के साथ हाजरा की गिरफ्तारी को देखने के लिए पुलिस स्टेशन के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।