फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: जादवपुर विवि में आत्महत्या के मामले में पूर्व छात्र गिरफ्तार; दो अन्य को 22 अगस्त तक की पुलिस रिमांड

Sat, 12 Aug 2023 05:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र की मौत के मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान दीपशेखर दत्ता और मनोतोष घोष के रूप में हुई है। उनकी अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Jadavpur University - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जादवपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य होस्टल में रहने वाले पूर्व छात्र को स्नातक की पढ़ाई करने वाले 18 वर्षीय छात्र की आत्महत्या और रैगिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, स्नातक के छात्र स्वप्नदीप कुंडू ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने गिरफ्तार पूर्व छात्र की पहचान सौरभ चौधरी के तौर पर की है, जिसने 2022 में गणित में एमएससी की पढ़ाई पूरी की थी। मृतक के पिता ने सौरभ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


मृतक के पिता रामप्रसाद कुंडू ने अपने एफआईआर में होस्टल में रहने वाले कई छात्रों के नामों का जिक्र किया है। उन्होंने अपने बेटे की मौत के लिए इन्हीं छात्रों को जिम्मेदार बता रहे हैं। पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 320/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सौरभ चौधरी को अलीपुर कोर्ट में पेश भी किया गया। 




जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र की मौत के मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान दीपशेखर दत्ता और मनोतोष घोष के रूप में हुई है। उनकी अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 22 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


स्वप्नदीप नदिया जिले के बगुला का निवासी था। बुधवार की रात करीब 11:45 बजे यूनिवर्सिटी के मुख्य होस्टल के दूसरे माले से छलांग लगा दी थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सुबह के 03:40 मिनट में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें