फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास की हालत गंभीर, फेफड़े और किडनी की बीमारी से जूझ रहे, कहां है भर्ती?

Thu, 05 Nov 2026 06:36 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता।

सार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास की हालत गंभीर बनी हुई है। वे फेफड़ों, किडनी और दिल से जुड़ी समस्याओं के साथ ब्रेन स्ट्रोक से भी जूझ रहे हैं। फिलहाल वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनका डायलिसिस जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
वेंटिलेटर पर पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास, जो फेफड़ों और किडनी की बीमारियों के कारण पिछले कुछ हफ्तों से यहां एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, उनकी हालत गंभीर है। अस्पताल के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारी ने क्या बताया?
उन्होंने बताया कि 70 के दशक में चल रहे इस नेता को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें किडनी का ठीक से काम न करना, ब्रेन स्ट्रोक और दिल से जुड़ी दिक्कतें शामिल हैं।निजी अस्पताल के अधिकारी ने कहा, 'बिस्वास अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनका डायलिसिस चल रहा है। डॉक्टर पेसमेकर लगाने पर विचार कर रहे थे, लेकिन उनकी मौजूदा हालत को देखते हुए ऐसा करना संभव नहीं है।'

हालत अभी भी गंभीर
राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उन पर नजर रख रही है। जटिलताओं को देखते हुए, डॉक्टर किसी भी सर्जरी का फैसला लेने से पहले उससे जुड़े जोखिमों का आकलन कर रहे हैं।'
विज्ञापन


कई महीनों से चल रहे बीमार
बिस्वास पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। 5 अक्तूबर को इसी निजी अस्पताल में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। अधिकारी ने बताया, 'उसी दिन उन्हें स्ट्रोक आ गया था, जिसके बाद वे लगभग 14 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे और फिर उन्हें छुट्टी दे दी गई। दुर्गा पूजा के दौरान उनकी तबीयत फिर से बहुत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें सप्तमी के दिन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां जांच में उन्हें निमोनिया होने का पता चला।'

अधिकारी ने बताया, 'फेफड़ों की कार्यक्षमता कम होने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बिस्वास की हालत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उनके गले में एक सर्जिकल प्रक्रिया की, ताकि सांस लेने के लिए एक वैकल्पिक रास्ता बनाया जा सके।'

सूत्रों के मुताबिक, उनकी किडनी पर भी असर पड़ा है, जिसकी वजह से उन्हें नियमित रूप से डायलिसिस की जरूरत पड़ रही है। बिस्वास पिछली टीएमसी सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री रह चुके हैं। 2022 तक वे सुधार प्रशासन (करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन) मंत्री थे।

2011 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में, बिस्वास नादिया जिले के कृष्णानगर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। बाद के चुनावों में उन्हें भाजपा के साधन घोष से हार का सामना करना पड़ा।

तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने बिस्वास की सेहत पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस साल हुए विधानसभा चुनावों के बाद के राजनीतिक घटनाक्रमों की वजह से पूर्व मंत्री को शारीरिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी है। कृष्णानगर की सांसद महुआ मोइत्रा ने अस्पताल में बिस्वास से मुलाकात की और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें