फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल चुनाव : सभा की इजाजत नहीं देने पर भड़के ओवैसी, कहा-तृणमूल के दो चेहरे दिल्ली में कुछ, बंगाल में कुछ

Thu, 25 Feb 2021 04:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi - फोटो : ANI
विज्ञापन

एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में सभा की इजाजत नहीं मिलने पर भड़क उठे हैं। ओवैसी ने कहा कि तृणमूल सांसदों के दो चेहरे हैं। वे दिल्ली में संसद में अभिव्यक्ति की आजादी, संविधान व असहमति के अधिकार की बात करते हैं, लेकिन बंगाल में उसका उल्टा करते हैं। मैं वहां सभा करना चाहता हूं, लेकिन मुझे इजाजत क्यों नहीं दी जा रही है? 

विज्ञापन

 
ओवैसी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि राज्य में अभी आचार संहिता नहीं लगी है। वे उसके पहले ही सभा की इजाजत नहीं दे रहे हैं, ऐसे में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे? नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा रैली कर सकते हैं, कांग्रेस, माकपा व टीएमसी खुद रैली कर सकती है तो हम क्यों नहीं? 




एआईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी ने कहा कि टीएमसी सांसद जब भाषण देते हैं तो जो धर्मनिरपेक्ष व उदारवादी लोग तालियां बजाते हैं, उन्हें इस पर सोचना चाहिए। रैली की इजाजत नहीं देने से टीएमसी सांसदों का दोमुंहापन व खोखलापन सामने आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें